🔳 वाद विवाद में राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय बेतालघाट विजयी
🔳 जीआइसी बेतालघाट के सभागार में हुई प्रतियोगिताएं
🔳 ब्लॉक स्तरीय संस्कृत महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज
🔳 विजयी टीमों को नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में 18वीं ब्लॉक स्तरीय संस्कृत महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन जूनियर वर्ग की प्रतिस्पर्धाओं में 18 विद्यालयों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। समूह नृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज गरजोली तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय बेतालघाट ने जीत दर्ज की। विजयी टीमों को नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
बुधवार को विद्यालय सभागार में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि टाइट के पूर्व प्राचार्य शिव दत्त जोशी, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य आनंद बल्लभ पांडे, पीटीए अध्यक्ष रितु तिवारी व एसएमसी अध्यक्ष जानकी देवी व प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। समूह गान में कमलेश्वर वेद विद्यालय, समूह नृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज गरजोली तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय बेतालघाट विजेता बना जबकि आशु भाषण प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज रिखोली, श्लोक उच्चारण में राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत व संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में कमलेश्वर वेद विद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया।। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को 800, 600 व 400 रुपये की नगद धनराशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। ब्लॉक संयोजक डा. अरविंद मिश्रा बताया कि अगले चरण में सिनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान संजय कुमार शर्मा, बंशीधर भट्ट , निलेद्र कुमार, सत्यदेव, राजपाल सिंह, प्रतुल अग्रवाल ,पंकज कुमार संजय सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
