🔳 साधन सहकारी समिति गरमपानी के संचालन मंडल ने दी चेतावनी
🔳 पूर्व में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी
🔳 जिला सहकारी बैंक की निदेशक मंजू जलाल का किया गया स्वागत
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति गरमपानी के संचालन मंडल ने मंजू जलाल के नैनीताल जिला सहकारी बैंक का निदेशक बनने पर खुशी व्यक्त कर उनका स्वागत किया। बैठक में सहकारिता के माध्यम से किसानों व ग्रामीणों को मजबूत बनाने के साथ ही पूर्व में पारित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर सदस्यों ने गहरी नाराजगी जताई। निदेशक मंजू जलाल ने प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बुधवार को साधन सहकारी समिति गरमपानी में हुई बैठक में सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने तथा समिति की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संचालक मंडल के सदस्यों ने कहा कि पूर्व में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बावजूद उन पर अमल न होने से कामकाज पर असर पड़ रहा है। सदस्यों ने दो टूक कहा कि यदि पूर्व में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संचालन मंडल सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होगा। सदस्यों ने समिति के निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग उठाई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पूर्व अध्यक्ष पूरन जलाल, जेडी कत्यूरा, विनोद ढौंडियाल, हीरा बधानी, खष्टी नेगी, जया त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र जलाल, समिति सचिव गोपाल सिंह रौतेला, संजय साह, दीपा उप्रेती, दीपक त्रिपाठी, लक्ष्मण राम आदि मौजूद रहे।
