🔳 संगीतमय रामकथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 विशेष मंत्रोच्चार के साथ हुई सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट स्थित बेतालेश्वर मंदिर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ संगीतमय रामकथा का पारायण हो गया। दूर दराज के गांवों से भी सैकड़ों राम भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समूची कोसी घाटी राममय हो गई। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
बेतालेश्वर मंदिर परिसर में मंगलवार को भी रोजाना की तरह धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। संत रविशंकर की देखरेख में विशेष मंत्रोच्चार के साथ कोसी घाटी की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। कथा व्यास किशोरी शरण ने रामभक्तो से भगवान राम के पदचिन्हों पर चलने व उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कहा कि अंहकारी रावण का वध कर पुरुषोत्तम भगवान राम ने असत्य को भी परास्त किया। बताया की ईश्वर संसार के कण कण में विराजमान हैं। सदमार्ग पर चलने वाले मनुष्य से ईश्वर सदैव प्रसन्न रहते हैं तथा भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं। दोपहर बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। भंडारे में बेतालघाट, अमेल, सेठी, रोपा, घोड़ियां हल्सो, आमबाडी, तिवाड़ी गांव, नैनीचेक, रतोडा, कटिमी गजार समेत तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों रामभक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान राम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति पदाधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
