🔳 सुझावों व फीडबैक से आवश्यक सुधार व भविष्य की कार्ययोजना होगी तैयार
🔳 26 सितंबर को प्रस्तावित ग्रुप डिस्कशन की सभी तैयारियां पूरी
🔳 अधिकारियों, मंदिर प्रबंधन, होटल व होम स्टे संचालक , पंचायत प्रतिनिधि, टैक्सी यूनियन समेत स्थानीय लोग होंगे शामिल
🔳 पूर्व में भार वहन क्षमता सर्वे के दो चरण हो चुके पूरे
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र को धार्मिक, आस्था व पर्यटन की दृष्टि से सुव्यवस्थित व विकसित स्थल के रुप में विकसित करने को दो चरण के सर्वे के बाद अब विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मंदिर प्रबंधन, होटल व होम स्टे संचालक , पंचायत प्रतिनिधियों, होमस्टे संचालकों, टैक्सी यूनियन समेत स्थानीय लोगों के बीच ग्रुप डिस्कशन होगा। बैठक से मिलने वाले सुझावों व फीडबैक से आवश्यक सुधार व भविष्य की कार्ययोजना तैयार होगी।
देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में राज्य सरकार बाबा भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को गंभीरता से कदम बढ़ा रही है। करोड़ों रुपये के बजट से कई विकास कार्य निर्माणाधीन है। कैंची धाम में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के मद्देनजर सरकार भार वहन क्षमता व पंजीकरण व्यवस्था को दो चरण के सर्वे भी करा चुकी है। तीसरे चरण में अब समूह चर्चा यानि ग्रुप डिस्कशन की तैयारी शुरु हो गई है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर अर्थ व सांख्यकी विभाग 26 सितंबर को प्रस्तावित ग्रुप डिस्कशन की तैयारियों में जुटे गया है। ग्रुप डिस्कशन में विभिन्न विभागों के आला अधिकारी, मंदिर प्रबंधन, होटल व होम स्टे संचालक , पंचायत प्रतिनिधियों, होमस्टे संचालकों, टैक्सी यूनियन समेत स्थानीय लोगों के बीच व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा होगी। चर्चा में अर्थ व सांख्यकी विभाग के निदेशक व उपनिदेशक भी प्रतिभाग करेंगे। जिला अर्थ व सांख्यकी अधिकारी डा. मुकेश सिंह नेगी के अनुसार ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि कैंची धाम में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। बैठक में सुव्यवस्थित धार्मिक, आस्था व पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने पर भी चर्चा होगी। ग्रुप डिस्कशन से मिलने वाले सुझाव व फिडबैक की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी ताकी आवश्यक सुधारों की कार्ययोजना तैयार हो सके। जिला अर्थ व सांख्यकी अधिकारी ने बताया की 26 सितंबर को प्रस्तावित ग्रुप डिस्कशन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
