🔳 बेतालघाट ब्लॉक में 73 बूथों पर शुरु हुआ अभियान
🔳 26 विशेष टीमों ने लिया बूथों का जायजा
🔳 अगले दो दिन घर घर जाकर नौनिहालों को पिलाई जाएगी ड्रॉप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

पल्स पोलियों अभियान के तहत पहले दिन बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बनाए गए 73 बूथों पर 2100 नौनिहालों को पोलियों ड्रॉप पिलाई गई। स्वास्थ कर्मियों ने 12 नवजात शिशुओं को भी दो बूंद जिंदगी की पिलाई। सोमवार व मंगलवार को डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।
रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार ने छह माह के शिशु को पोलियों ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियों अभियान का श्रीगणेश किया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बीएम पाठक की अगुवाई में गठित 26 विशेष टीमों ने बेतालघाट ब्लॉक में बनाए गए 73 बूथों का निरीक्षण किया। कैंची धाम व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बनाए गए ट्रांजिट बूथों पर भी नौनिहालों को पोलियों ड्रॉप पिलाई गई। करीब 12 नवजात बच्चों समेत 2100 नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बीएम पाठक ने बताया की सोमवार व मंगलवार को घर घर जाकर नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। इस दौरान डा. अभिलाषा पांडे, डा. दीपक सती, प्रमोद भट्ट, गीता गोस्वामी, रीना राठौर आदि जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *