🔳 कर्मचारियों ने हाईवे से सटे गांवों में चलाया विशेष अभियान
🔳 संस्थान से संचालित योजनाओं की जानकारी की साझा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कमोली (ढोकाने) के कर्मचारियों ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे गांवों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को संस्थान की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। अभिभावकों से नौनीहालो को आईटीआई से जुड़ने का आह्वान किया। संस्थान से संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की।

बुधवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ढोकाने स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारियों ने सिरसा, नैनीपुल, दियारी, क्वारब, मोना आदि तमाम गांवों में विशेष अभियान चलाकर गांवों के लोगों को बच्चों को आईटीआई से प्रशिक्षण दिलाने की अपील की। संस्थान से संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दे प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार तथा नौकरी से जुड़ने के तौर तरीके बताए। इस दौरान कार्यदेशक राजेश कुमार, अनुदेशक मोहित जोशी, नवीन कुमार भंडारी, कुबेर सिंह जीना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *