🔳 प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 बाबा के धाम को बताया अलौकिक शांति का केंद्र
🔳 हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाया ध्यान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बाबा नींब करौरी के भक्तों में अब लेफ्टिनेंट जनरल (एवीएसएम) डीजी मिश्रा का नाम भी शामिल हो गया है। लेफ्टिनेंट जनरल भारतीय सेना की उत्तर भारत (यूपी व उत्तराखंड) एरिया के जनरल कमांडिंग (जेसीओ) है। वह उत्तराखंड के दूरदराज व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सैन्य अभियानों व बाढ़ तथा आपदा राहत कार्यों की लगातार निगरानी व समीक्षा करते रहे है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम स्थित बाबा नींब करौरी के आश्रम में रोजाना आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रोजाना हजारों भक्त बाबा के धाम पहुंच रहे हैं। बुधवार को भारतीय सेना के उत्तर भारत एरिया के जनरल कमांडिंग ऑफिसर कैंची धाम पहुंचे। कैंची धाम ट्रस्ट प्रबंधन ने लेफ्टिनेंट जनरल (एवीएसएम) डीजी मिश्रा का स्वागत किया। बाबा की लीलाओं से संबंधित जानकारी साझा की साथ ही बाबा की लीलाओं से जुड़ी पुस्तक भेंट की।जनरल कमांडिंग ऑफिसर डीजी मिश्रा ने हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू, शैलेश साह आदि मौजूद रहे।
