🔳 व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने का लगाया आरोप
🔳 व्यवसायिक सिलिंडर उपलब्ध न कराए जाने पर जताई नाराजगी
🔳 पहले ही कैंची के जाम व शटल सेवा से नुकसान उठा रहे व्यापारी
🔳 सिलेंडर वितरण में भी स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की उठाई मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
व्यवसायिक सिलेंडर उपलब्ध न होने व आए दिन छापेमारी अभियान से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों का पारा चढ़ गया है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एक स्वर में कहा कि उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रशासन व पूर्ति विभाग की आए दिन की जा रही कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया कि होटल व रेस्टोरेंट स्वामियों को व्यवसायिक सिलिंडर उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे। कारोबार प्रभावित होता जा रहा है। कैंची क्षेत्र के जाम व शटल सेवा से पिछले कई वर्षों से व्यवसाय चौपट होने से कारोबारी परेशान है बावजूद लगातार छापेमारी कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन के गरमपानी ईकाई के अध्यक्ष मनीष तिवारी, खैरना के गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रेम नाथ गोस्वामी, बिशन सिंह जंतवाल, गोविंद सिंह, गौरव पंत, फिरोज अहमद, संजय सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह, सुनील आदि ने प्रशासन व खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग से व्यापारियों को व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। साथ ही बेतालघाट स्थित गैस गोदाम से गरमपानी, खैरना व छड़ा क्षेत्र के लिए आने वाले रसोई गैस वाहन से स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दें सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने पर जोर दिया है।
