🔳 बजबजा रही गंदगी से होकर शव ले जाना बनी मजबूरी
🔳 धड़ल्ले से डाली जा रही गंदगीट मानवता को कर रही शर्मशार
🔳 जिम्मेदारों की अनदेखी से मोक्ष धाम तक शव यात्रा ले जाना हुआ मुश्किल
🔳 रास्ते में लग है गंदगी का अंबार बावजूद जिम्मेदार अनजान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

खैरना क्षेत्र में कोसी व शिप्रा नदी के संगम पर स्थित श्मशान घाट में अंत्येष्टि को शव ले जाना मुश्किल हो चुका है। रास्ते में बजबजा रही गंदगी मानवता को शर्मशार कर रही है। बावजूद अफसरों व जनप्रतिनिधियों की नींद नहीं टूट रही। स्थानीय लोगों ने गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

जीवनदायिनी कोसी व पवित्र शिप्रा नदी के संगम तट पर स्थित मोक्ष धाम के रास्ते पर गंदगी का अंबार लगा होने से आसपास के गांवों से शव की अंत्येष्टि को पहुंचने वाले लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बजबजाती गंदगी से होकर शव ले जाना मजबूरी बन चुका है। कई बार सफाई अभियान के बावजूद मनमानी पर आमादा लोग धड़ल्ले से गंदगी डाल जा रहे हैं। हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि दिन के उजाले में ही दुकानों व होटल की गंदगी मोक्ष धाम के रास्ते में पलट दी जा रही है। रास्ते में गंदगी डालने वालों की मनमानी पर जिला पंचायत व प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शिकंजा नहीं कस पा रहे हैं जिस कारण गंदगी डालने वालों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने तथा रास्ते की सफाई करवाए जाने की मांग उठाई है ताकि शव की अंत्येष्टि को पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *