🔳 तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डटे थे भूख हड़ताल पर
🔳 विधायक ने दो महीने में मांगे पूरी करने का दिलाया भरोसा
🔳 भूख हड़ताल समाप्त होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर डटे आंदोलकारियों का आंदोलन चौथे दिन विधायक सरिता आर्या के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। विधायक ने तीन सूत्रीय मांगों को दो महीने के अंतराल में पूरा किए जाने का भरोसा दिलाया। आंदोलनकारियों ने साफ कहा की दो माह में मांगे पूरी नहीं हुई तो दोबारा भूख हड़ताल शुरु की जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड सेवा व रेडियोलोजिस्ट की तैनाती, कोटधरिया गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने तथा भंडारपानी – अमगढी – सेठी – डौन परेवा मोटर मार्ग को हाटमिक्स किए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा की अगुवाई में मनीष पंत, पना बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट सीएचसी परिसर में चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। बीते रोज संयुक्त मजिस्ट्रेट दिव्यांश मीणा, सीएमओ डा. हरीश पंत तथा लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने आंदोलस्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। कई घंटों तक चली वार्ता आखिर में बेनतीजा रही। आंदोलनकारियों ने लिखित में भरोसा दिलाए जाने की बात कही। विधायक सरिता आर्या ने भी दूरभाष पर आंदोलनकारियों से संपर्क साधा। आंदोलनकारियों को मांगे पूरी करने का भरोसा भी दिलाया पर आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर आने की बात कही। विभिन्न गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों ने आंदोलनस्थल पर पहुंचकर आंदोलकारियों की मांगों को जायज ठहराया। शनिवार को भी सैकड़ों लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा की अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा में हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर आदि शहरों को रुख करना पड़ रहा है। कोटधरिया गांव के सैकड़ों परिवार आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं जिस कारण गांव का विकास भी अवरुद्ध है वहीं भंडारपानी – अमगढी – सेठी – डौन परैवा मोटर मार्ग को हाटमिक्स किए जाने पर जोर दिया। जिंप सदस्य ने दो टूक कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक पीछे नहीं हटा जाएगा। शाम को विधायक सरिता आर्या ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलकारियों से वार्ता की। घंटों तक चली वार्ता के बाद विधायक के दो महीने के अंतराल में सभी मांगे पूरी किए जाने के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त की। विधायक ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, सुरेन्द्र हाल्सी, शेखर दानी, बालम सिंह बोहरा, दीप रेखाडी, प्रवीण पडलिया, मोहित पंत, धाम सिंह, प्रेम गोस्वामी, दीपक जलाल, बालम बोहरा, महेन्द्र रावत, तारा भंडारी, अतुल भंडारी, विक्की बोहरा समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *