🔳 हनुमान चालीसा व सुंदर कांड पाठ में रमाया मन
🔳 बाबा के धाम को बताया अलौकिक शांति का केंद्र
🔳 अमेरिका के टाॅउस से पहुंचकर मैक्स ने आश्रम में की सेवा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
बाबा नीम करौरी की भक्ति अमेरिका में रहने वाले मैक्स को सात समुंदर पार कैंची धाम खींच लाई। विदेशी भक्त स्थापना दिवस पर आश्रम परिसर में सेवा में जुटा रहा। खास बात यह है कि मैक्स ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ में मन रमाया। बताया की बाबा भक्त रामदास के माध्यम से उसे कैंची धाम आने की प्रेरणा मिली।
अमेरिका निवासी मैक्स बाबा नींब करौरी के अमेरिका स्थित टाॅउस में बने आश्रम में पिछले चार वर्षों से सेवा दे रहा है। बाबा भक्त रामदास व रिचर्ड एलबर्ट से प्रेरित होकर वह बाबा की भक्ति में लीन हो गया। कई बार कैंची धाम पहुंचने का मन भी बनाया पर संभव हो नहीं सका। मैक्स ने बताया की शायद इस वर्ष स्थापना दिवस पर बाबा का आदेश हुआ और वह सात समुंदर पार की यात्रा कर कैंची धाम पहुंच गया। बाबा का ही आशीर्वाद है कि यहां पहुंचकर उन्हें आश्रम में सेवा करने के साथ ही हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ का सौभाग्य मिला। मैक्स कहते हैं कि बाबा को याद करने तथा हमेशा सत्य बोलने से सफलता मिलनी निश्चित है।बताया की पूरे विश्व में अमेरिका स्थित टाॅउस आश्रम में उड़ते हुए हनुमान के दर्शन किए जा सकते हैं। मैक्स ने कैंची धाम को अलौकिक शांति का केंद्र भी बताया।




