🔳 बुजुर्ग महिलाएं ने बताई बाबा के समय की बात
🔳 कद्दू की सब्जी व मंडवे की सब्जी का मिलता था प्रसाद
🔳 एकएक भक्त से कुशलक्षेम पूछते थे बाबा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बाबा नींब करौरी के नाम में स्थापना दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आसपास के गांवों से पहुंची बुजुर्ग महिलाओं ने प्रिय बाबा के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। बाबा के धाम पहुंचने पर बेहद खुश दिखी। धाम के आसपास लगातार बढ़ रहे कंक्रीट के जंगल पर भी चिंता जताई। जागरण टीम से बातचीत के दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने विचार साझा किए।

स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष आती हूं। बाबा के समय भी प्रसाद पाने का सौभाग्य मिला। कद्दू की सब्जी तथा मंडवे की रोटी का भी प्रसाद बनता था। उस समय समिति संख्या में भक्त पहुंचते थे आज लाखों भक्त पहुंच रहे है। बाबा ने कहा था की यहां पूरा विश्व आएगा। आज‌ हकीकत सामने है।
पार्वती पांडे, हरतपा

वर्तमान में लाखों भक्त बाबा के धाम पहुंच रहे हैं। बाबा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते है‌। बाबा के दर से कोई खाली नहीं लौटता। प्रतिवर्ष परिवार के सभी सदस्यों के साथ कैंची धाम आना होता है।
हरिप्रिया पांडे, मझेडा

उम्र के साथ साथ अब याददाश्त कम हो गई है। स्थापना दिवस पर गांवों में त्यौहार जैसा माहौल रहता था। बाबा के धाम का प्रसाद पाने को गांव गांव से लोग कैंची धाम पहुंचते थे आज देश दुनिया से बाबा भक्त कैंची धाम पहुंच रहे।
देवकी देवी, चापड़

error: Content is protected !!