🔳 खैरना पुलिस ने हाईवे पर चलाया विशेष चैकिंग अभियान
🔳 नियमों के उल्लघंन पर एक चालक का लाइसेंस किया जब्त
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ पर पांच का पुलिस एक्ट में चालान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक खैरना पुलिस के रडार में आ गए हैं। पुलिस टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान कर जुर्माना वसूला। नियमों के उल्लघंन पर एक चालक का लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया।
हाईवे पर लगातार बढ़ रहे दुर्घटनाओं के ग्राफ पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने को खैरना पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय की अगुवाई में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तेज रफ्तार, अधूरे कागजात व ओवरलोड लेकर दौड़ रहे दस वाहन चालकों का चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। नियमों के उल्लघंन पर एक वाहन चालक का लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया जबकि शीशों में काली पन्नी लगाकर आवाजाही करने वाले वाहनों से काली पन्नी भी उतरवाई गई। पुलिस टीम के सख्त रवैए से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। बाद में पुलिस टीम ने आसपास के बाजार क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर साढ़े बारह सौ रुपये जुर्माना लगाया। चौकी प्रभारी ने बताया की अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों व अराजक तत्वों को बख्सा नहीं जाएगा। इस दौरान रमेश कुमार, आंनद राम, चंदन, सुरेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *