🔳 होटल, रेस्टोरेंट समेत खुली कई परचून की दुकानें
🔳 अधिकांश व्यापारियों ने बंद रखे अपने प्रतिष्ठान
🔳 व्यापार मंडल ने बंद को दिया सफल करार
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर मासिक बंदी का मिलाजुला असर दिखा। होटल रेस्टोरेंट समेत कई जनरल स्टोर खुले रहे तो कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बाजार बंद को सफल करार दे व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने महीने की आखरी तारीख को बाजार बंद का ऐलान किया जबकि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने बंद को ग़लत ठहरा व्यापारियों से बंद न करने की अपील की। रविवार को सुबह से ही अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हालांकि कई होटल, रेस्टोरेंट व परचून की दुकानें खुली रही। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल के अनुसार होटल, रेस्टोरेंट व दवाई की दुकानों को बंद से मुक्त रखा गया है। बंद को सफल बता अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने व्यापारियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *