🔳 प्लास्टिक के कट्टों में भरकर नदी की ओर फेंका जा रहा कूड़ा
🔳 लगता जा रहा ढेर, आसपास के लोगों ने जताई नाराजगी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कालिका मोड़ क्षेत्र से कुछ दूर कोसी नदी की ओर डाले जा रहे कूड़े से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रात के अंधेरे में स्टेट हाईवे से नदी क्षेत्र की ओर कूड़ा डाले जाने पर कई लोगों ने गहरी नाराजगी भी जताई है। मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने पर जोर है।
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे अब कूड़ा निस्तारण का नया गढ़ बन गया है। कालिका मोड़ से कुछ कदम दूर रात के अंधेरे में प्लास्टिक के कट्टों में भरकर धड़ल्ले से कूड़ा डाल दिए जाने व कूड़े का ढेर लगने से क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की स्टेट हाईवे से नदी की ओर कूड़ा डाले जाने से भविष्य में दुर्गंध उठने से परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। लोगों ने तत्काल कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने व रात के अंधेरे में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *