🔳 खैरना में हुई अहम बैठक में तैयार की गई रुपरेखा
🔳 कई पदाधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
🔳 कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी हुई विस्तार से चर्चा
🔳 पूर्व जिलाध्यक्ष ने संगठनात्मक मजबूती को कार्यकर्ताओं में भरा जोश
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चार जून को अल्मोड़ा में रैली को सफल बनाने को कोसी घाटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक पर रुपरेखा तैयार की। सर्वसम्मति से तय हुआ की कोसी घाटी से हजारों कार्यकर्ता अल्मोड़ा पहुंचेंगे। इसके लिए बकायदा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई।
खैरना में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने संगठनात्मक मजबूती को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा की भाजपा शासनकाल में देश व प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। मंहगाई व भ्रष्टाचार से देश प्रदेश की जनता त्रस्त है। महिला अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ दमदार ढंग से लड़ रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित रैली को हजारों की संख्या कार्यकताओं से पहुंचने का आह्वान किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। तय हुआ की गांव गांव से हजारों कार्यकर्ता अल्मोड़ा रैली में पहुंचेंगे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अंकित साह, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जमुना दत्त कत्यूरा, जंग बहादुर सिंह महरा, राजेन्द्र त्रिपाठी, भुवन तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, रणजीत जीना, तरुण काण्डपाल, गोपाल सिंह महरा, विनोद चुबडाल, त्रिभुवन पाठक, पूरन जलाल, हीराबल्लभ बधानी, नंदन सिंह जंतवाल, नवीन जलाल, जगदीश लाल, बची राम, हरीश लाल, भुवन चंद्र,भोला जोशी, हरीश पनौरा, अजय पनौरा, रतन सिंह, पूरन सिंह, खीम सिंह, श्याम सिंह महरा, जीवन सिंह महरा आदि मौजूद रहे।
