🔳 दोपहिया वाहनों से आकर सिलेंडर ले जाने वालों के खिलाफ जताई नाराजगी
🔳 मनमानी करने वालों से जरुरतमंदों को सिलेंडर न मिलने का आरोप
🔳 डोर टू डोर वितरण के तहत ही सिलेंडर उपलब्ध कराने पर दिया जोर
🔳 गैस वितरण में जुटे कर्मचारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की उठाई मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में रसोई गैस वितरण के दौरान हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने अन्य क्षेत्रों से आकर सिलेंडर ले जाने वाले लोगों के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की स्थानीय लोग सिलेंडर से वंचित हो जा रहे हैं जबकि आसपास के क्षेत्रों से लोग वाहनों में सिलेंडर लाकर दे जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने नियमानुसार डोर टू डोर वितरण किए जाने की मांग उठाई।
शनिवार को बेतालघाट स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस सिलेंडर वाहन हाईवे पर स्थित गरमपानी बाजार क्षेत्र में सिलेंडर वितरण को पहुंचा। कर्मचारियों ने वितरण शुरु ही किया था कि खैरना व आसपास के क्षेत्रों से कई लोग दो पहिया वाहनों में सिलेंडर लेकर पहुंचने लगे। ओटीपी उपलब्ध होने का हवाला दे सिलेंडर लेने लगे। कुछ लोगों को सिलेंडर ले भी दिए गए। गरमपानी बाजार से नीचे की ओर आने पर वाहन के पास काफि भीड़ जुट गई। जिस ओटीपी उपलब्ध होने के बावजूद कई उपभोक्ता सिलेंडर से वंचित हो गए। आपा खोए उपभोक्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की जब गैस वाहन सिलेंडर वितरित कर गरमपानी से खैरना बाजार की ओर जा रहा है तो कई लोग दो पहिया वाहनों में सिलेंडर लेकर गैस वाहन तक पहुंच कर्मचारी पर सिलेंडर देने का दबाव बना रहे हैं जिससे स्थानीय लोग ही सिलेंडर से वंचित हो जा रहे हैं। काफि देर हो हल्ला होने के बाद बामुश्किल मामला शांत हुआ। हालांकि कई लोग सिलेंडर से वंचित रहे। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बारी बारी से ही सिलेंडर लेने की अपील लोगों से की है ताकि सभी को सिलेंडर उपलब्ध हो सके तथा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
