🔳 बेतालघाट के आमबाडी गांव पहुंचकर परिवार को बंधाया ढंढासा
🔳 दुख व्यक्त कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि की अर्पित
🔳 पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी का बीते दिनों हुआ निधन
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने पूर्व राज्यमंत्री पीसी गोरखा के आमबाड़ी स्थित आवास पर पहुंचर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की।
पूर्व राज्यमंत्री पीसी. गोरखा की पत्नी का लंबी बीमारी के बाद बीते 28 मई को निधन हो गया। गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत बेतालघाट ब्लॉक के आमबाड़ी गांव स्थित पूर्व राज्यमंत्री पीसी गोरखा के आवास पहुंचे। दुख की घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को ढंढासा बंधाया। बाद में ग्रामीणों से भी मुलाकात की। कहा की बेतालघाट क्षेत्र के लोगों से उनका पारिवारिक लगाव रहा है। इस दौरान भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, गोपाल सिंह जैडा, हिमांशु जोशी, पान सिंह, राजेन्द्र सिंह, लीलाधर, कुलवंत सिंह जलाल, चन्दन सिंह मेहरा, भारत बधानी, धाम सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *