🔳 मुख्य हाईवे पर 29 मई से अग्रिम आदेशों तक आवाजाही प्रतिबंधित
🔳 जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने आदेश किए जारी
🔳 भारी वाहनों के लिए किया गया रुट डायवर्ट
🔳 क्वारब की अतिसंवेदनशील पहाड़ी दरकने पर लिया गया निर्णय
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में अतिसंवेदनशील पहाड़ी से भूस्खलन, धंसाव व लगातार पत्थर गिरने से यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने 29 मई से अग्रिम आदेशों तक हल्के व भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। हल्के व यात्री बसों का संचालन क्वारब बाइपास से किया जाएगा जबकि भारी वाहनों के लिए रुट डायवर्ट कर दिया गया है।
गुरुवार को क्वारब की पहाड़ी से एकाएक हुए भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई। हाईवे पर दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। एनएच प्रशासन ने नवनिर्मित बाइपास से यातायात शुरु करवाया। पहाड़ी से लगातार मंडरा रहे खतरे को देख जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने तत्काल आदेश जारी कर फिलहाल क्वारब क्षेत्र से आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। हल्के व यात्री वाहन नवनिर्मित क्वारब बाइपास से आवाजाही कर सकेंगे जबकि भारी वाहनों के लिए अल्मोड़ा – विश्वनाथ – शहरफाटक तथा खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से रुट डायवर्ट किया गया है। जिलाधिकारी ने 29 मई से अग्रिम आदेशों तक क्वारब क्षेत्र से आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं। चेताया है की आदेशों के उल्लघंन पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *