🔳 कुंजगढ व कोसी नदी के संगम पर हुआ अंतिम संस्कार
🔳 दिल्ली में तैनात थे पीपलखंड गांव निवासी भूपाल सिंह
🔳 कुछ समय से थे बिमार, दिल्ली में ली अंतिम सांस
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
कोसी व कुंजगढ नदी के संगम पर स्थित मोक्ष धाम में आईटीबीपी में तैनात भूपाल सिंह को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। विभागीय अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आईटीबीपी की टीम ने सलामी दे अपने साथी को विदाई दी। अंतिम संस्कार में कई जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में गांवों के लोग पहुंचे।
ताड़ीखेत ब्लॉक के पीपलखंड गांव निवासी भूपाल सिंह (54) पुत्र माधो सिंह दिल्ली में आईटीबीपी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पिछले कुछ समय से बिमारी के कारण बीते रोज उनका आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छड़ा क्षेत्र में स्थित आवास में पहुंचाया गया। जहां से उनकी अंतिम यात्रा शुरु हुई। भुजान स्थित कोसी व कुंजगढ नदी के संगम पर स्थित मोक्ष धाम में सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। एसआई लक्ष्मी दत्त की अगुवाई में 34 बटालियन आइटीबीपी की टीम ने अपने साथी को सलामी दी। विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी। पुत्र तनुज मेहरा ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दलिप बोहरा, प्रदीप बिष्ट, पुष्कर बोरा, सुरेन्द्र राठौर, धरम सिंह, पंकज सिंह, दीवान बिष्ट, कुलदीप सिंह, चंदन सिंह, मदन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
