🔳 प्रसिद्ध पीस थैरेपिस्ट व मोटिवेशनल स्पीकर ने किए विचार साझा
🔳 व्यक्तित्व विकास व मानसिक सशक्तिकरण पर दिया व्याख्यान
🔳 कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रखने का किया आह्वान
🔳 रानीबाग स्थित मिलिट्री कैंप परिसर में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

78 यूके बटालियन एनसीसी के रानीबाग में संचालित शिविर में कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास व मानसिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से सकारात्मक सोच विषय पर कई अहम जानकारियां दी गई। प्रसिद्ध पीस थेरेपिस्ट व मोटिवेशनल स्पीकर अर्चना साह अग्रवाल ने कैडेट्स से अनुशासन के साथ जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।
रविवार को रानीबाग स्थित मिलिट्री कैंप में लगे शिविर में कोलकात्ता से पहुंची प्रसिद्ध पीस थैरेपिस्ट व मोटिवेशनल स्पीकर अर्चना साह अग्रवाल ने कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास व मानसिक सशक्तिकरण के विषय पर अहम जानकारियां साझा की‌। कैडेट्स को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रेरक उदाहरणों तथा सरल जीवन-प्रसंगों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रखी जा सकती है। प्रत्येक कैडेट्स के भीतर निहित प्रतिभा, आत्मविश्वास तथा क्षमता को पहचानने और उसे निखारने के लिए प्रेरित किया। पूरे सत्र के दौरान कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा सकारात्मक सोच से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सकारात्मक सोच का निरंतर विकास होता रहे। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक व उपयोगी बताया। सत्र में कुल 550 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी, सूबेदार मेजर झाबर सिंह, सूबेदार माथवर सिंह समेत सात अधिकारी, तेरह पीआई स्टाफ सदस्य कार्यक्रम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *