🔳 आए दिन कई बार आपूर्ति बाधित रहने से व्यापारी व ग्रामीण परेशान
🔳 फ्रिज में रखा सामान खराब होने से उठाना पड़ रहा नुकसान
🔳 सप्ताहभर का कटौती रोस्टर जारी होने पर जताया रोष
🔳 विद्युत लाइनों में लौपिग चौपिग व अन्य कार्यों को सात घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

कोसी घाटी के बेतालघाट, गरमपानी समेत आसपास के तमाम बाजारों व ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का पारा चढ़ गया है। अब विभाग ने विद्युत लाइनों के आसपास लौपिग चौपिग समेत अन्य कार्यों को सप्ताभर तक अलग अलग क्षेत्रों में साथ घंटे आपूर्ति प्रभावित होने का रोस्टर जारी कर व्यापारियों व ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ा दिया है। व्यापारियों ने विद्युत विभाग पर मनमानी किए जाने का आरोप लगा गहरी नाराजगी जताई है।
भीषण गर्मी के विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कोसी घाटी के तमाम बाजार क्षेत्रों के व्यापारियों व गांवों के लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दिनभर में कई बार बत्ती गुल होने से फ्रिज में रखे सामान के खराब होने से दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कूलर, पंखे आदि न चलने से गर्मी आफत बनती जा रही है। अब विद्युत विभाग के सप्ताहभर तक सुबह दस से शाम बजे तक लगभग सात घंटे आपूर्ति बाधित रहने का रोस्टर जारी कर लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव शेखर दानी के अनुसार विद्युत विभाग समय पर कार्य न कर अब भीषण गर्मी के बीच विद्युत लाइनों में कार्य करवाने को घंटों कटौती का रोस्टर जारी कर रहा है जबकि आए दिन आपूर्ति प्रभावित रहती है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रेम नाथ गोस्वामी, मनीष तिवारी, बिशन जंतवाल ने विद्युत विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा कर मनमाना रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। गजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह, संजय सिंह बिष्ट, बालम बोहरा, फिरोज अहमद, गौरव पंत आदि ने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है।