🔳 हाईवे को दुरुस्त करने को शुरु हुआ कार्य
🔳 जगह जगह स्थित बिगड़ने से आए दिन रपट रहे थे दो पहिया सवार
🔳 हाईवे दुरुस्त होने से टल सकेगा बड़ा खतरा
🔳 व्यापारियों ने मामले को गंभीरता से लेने पर एनएच प्रशासन का जताया आभार
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गंगोरी, सुयालखेत व आसपास के क्षेत्रो में हाईवे की बदहाली पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों के मोर्चा खोलने के बाद अब एनएच प्रशासन की कुंभकरणीय नींद टूट गई है। विभागीय टीम श्रमिकों की मदद से हाईवे को दुरुस्त करने में जुट गई है। मोटर मार्ग के बदहाल होने से रोजाना दो पहिया सवार रपटकर चोटील होते जा रहे हैं।
गंगोरी, सुयालखेत, गंगरकोट क्षेत्र में हाईवे के खस्ताहाल होने से आए दिन दुर्घटनाएं सामने आने से बीते दिनों प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। बकायदा हाईवे पर नारेबाजी कर एनएच प्रशासन की अनदेखी पर रोष जताया। आरोप लगाया की आए दिन खस्ताहाल हाईवे से दोपहिया सवार लोग रपटकर चोटील हो रहे हैं बावजूद अनदेखी की जा रही है। व्यापारियों ने जल्द हालातों में सुधार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली। व्यापारियों का पारा चढ़ता देख अब एनएच प्रशासन हरकत में आ गया है। एनएच विभाग ने शनिवार को श्रमिकों व लोडर मशीन की मदद से हाईवे की हालत में सुधार को कार्य शुरु कर दिया है। हाईवे पर दुर्घटना टालने को शुरु हुए कार्य पर संगठन के अध्यक्ष प्रकाश जोशी, महामंत्री रुप सिंह जीना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद भट्ट, पुष्कर सिंह, अमित कनवाल, विनोद नेगी आदि ने एनएच विभाग का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *