🔳 बोहरागांव व बचौडी गांव की महिलाओं ने नारेबाजी कर जताया रोष
🔳 क्षेत्रवासियों ने भवन किराए पर न देने की अपील
🔳 दुकान खुलने पर स्टेट हाईवे पर धरने का ऐलान
🔳 शांत गांवों का माहौल बिगड़ने का जताया अंदेशा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

स्टेट हाईवे पर भुजान बाजार क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने का चौतरफा विरोध शुरु हो गया है। बोहरागांव व बचौडी तथा आसपास के गांवों की महिलाओं ने नारेबाजी कर शराब की दुकान खोले जाने पर रोष जताया। चेतावनी दी कि यदि भुजान में शराब की दुकान खोली गई तो स्टेट हाईवे पर धरना दिया जाएगा। क्षेत्र के लोगों से भी दुकान किराए पर न देने का आह्वान किया।
स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने की तैयारी से बोहरागांव की महिलाएं भड़क गई है। महिलाओं का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।गांव की महिलाओं ने बैठक कर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की तमाम गांवों के प्रवेश द्वार भुजान बाजार में सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय शराब की दुकान खुलवाई जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजार से जीआइसी भुजान व आसपास के विद्यालयों को विद्यार्थी आवाजाही करते है‌ ऐसे में बच्चों का भविष्य खराब होने का अंदेशा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट ने कहा क्षेत्र के लोगों से शराब की दुकान के लिए भवन उपलब्ध न कराने की अपील की। चापड गांव के बीडीसी प्रदीप राणा ने भी आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी का भरोसा दिलाया। सर्वसम्मति से तय हुआ की यदि मनमानी की गई तो फिर स्टेट हाईवे पर धरना भी दिया जाएगा। महिलाओं ने नारेबाजी कर रोष भी जताया। इस दौरान रमा खनायत, शांति खनायत, भावना खनायत, बसंती देवी, प्रेमा देवी, ज्योति खनायत, शांति देवी, रेवती देवी, भवानी देवी, भावना देवी, रेखा बिष्ट, भावना बिष्ट, उमा, दीपा, रितु, गीता, बीना, प्रीती, पूजा, मुन्नी, हंसी, आशा, प्रेमा, भवानी, हेमा, तनुजा, शांति, नीतू, आशा, भगवती, पार्वती, लीला देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *