tikhinazar

= जाम में फंस रहे एंबुलेंस व वीआईपी
= बाजार में लग रही है वाहनों की कतार

(((विरेंद्र बिष्ट/फिरोज अहमद/सुनील मेहरा की रिपोर्ट)))

गरमपानी खैरना बाजार में जाम सिरदर्द बन चुका है। दिन भर में कई बार लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर भी खतरा मंडरा रहा है। बाजार क्षेत्र में जहां-तहां मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर दिए जाने से व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
खैरना बाजार जाम का बाजार बन चुका है। सुबह से शाम तक जाम लगने से कई बार दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। वाहनों की लंबी कतार से लोग परेशान हैं। स्कूल आवाजाही करने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। कई बार जाम में एंबुलेंस आदि भी फंस रही है बार-बार आवाज उठाए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। लोगों ने समस्या के समाधान की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!