🔳 पुष्कर को 44 मतों से हराकर की जीत दर्ज
🔳 नरेंद्र को 166 जबकि पुष्कर को को मिलें 122 मत, एक वोट हुआ निरस्त
🔳 289 व्यापारियों ने किया मताधिकार का प्रयोग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
प्रांतीय उद्योग व्यापार के अध्यक्ष पद पर हुआ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र सिंह जलाल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्कर सिंह पनौरा को 44 मत से हराकर जीत दर्ज की। नरेंद्र को 166 जबकि पुष्कर को 122 मत मिलें जबकि एक वोट निरस्त हुआ।
रविवार को महिला सभागार गरमपानी में जिला सहप्रभारी प्रवीण पटवाल व भीमताल नगर अध्यक्ष पंकज जोशी समेत अन्य वरिष्ठ व्यापारियों की देखरेख में संगठन के अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरु हुआ। दोपहर ढाई बजे तक 320 में से 289 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। करीब तीन बजे कड़ी निगरानी में वोटों की गिनती शुरु हुई। एक घंटे से अधिक तक चली मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र सिंह जलाल विजयी घोषित हुए। नीरज को 166 मत मिले। अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी पुष्कर सिंह पनौरा को 122 मतों से संतोष करना पड़ा। एक वोट निरस्त हुआ। पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान पर व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। संगठन के अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस टीम भी मुस्तैद रही। इस दौरान अंकित साह, पूरन सिंह जलाल, जगदीश जोशी, भगवान सिंह गौणी, मनोहर सिंह बिष्ट, बालम पिनारी, भास्कर तिवारी, भुवन पिनारी, दीपक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
