🔳 संगठन के अन्य पदों पर एक एक नामांकन से निर्विरोध निर्वाचन तय
🔳 तीन सौ से अधिक व्यापारी करेंगे मताधिकार का प्रयोग
🔳 महिला सभागार में मतदान के बाद ढाई बजे से होगी मतों की गिनती
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर दो दावेदारों के आमने-सामने होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। उपाध्यक्ष, सचिव, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व संगठन मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने से चुनाव की संभावना पर विराम लग गया है। तीन सौ से अधिक व्यापारी अध्यक्ष पद के लिए अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से व्यापार मंडल चुनाव की गतिविधियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को अध्यक्ष पद पर पुष्कर सिंह पनौरा व नीरज जलाल ने नामांकन कराया। महामंत्री, सचिव उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व संगठन मंत्री पद पर महज एक एक व्यापारी के नामांकन कराए जाने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अध्यक्ष पद के दोनो दावेदारों ने नामांकन के बाद व्यापारियों से संपर्क साधने का कार्य शुरु कर दिया। दोनों ही दावेदारों ने अपनी जीत का दावा कर व्यापारियों से वोट मांगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पूरन सिंह जलाल ने बताया की रविवार को महिला सभागार गरमपानी में सुबह दस बजे से दो बजे तक मतदान होने के बाद ढाई बजे मतों की गिनती शुरु होगी। मतों की गिनती पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
