🔳 दूसरी, तीसरी व पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई किताबें
🔳 राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरना में हुआ कार्यक्रम
🔳 अभिभावकों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी
🔳 सरकारी व विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरना में हुए कार्यक्रम में दूसरी, तीसरी तथा पांचवी कक्षा में अध्ययनरत नौनिहालों को निशुल्क पुस्तकें वितरित की गई। अभिभावकों को शिक्षा विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की सराहना की।
बुधवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी व संकुल समन्वयक निर्मला भैंसोड़ा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ नौनिहालों को दिलाने का आह्वान किया। संकुल समन्वयक ने सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। अभिभावकों से नौनिहालों का पंजीकरण सरकारी स्कूलों में करा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान दूसरी, तीसरी व पांचवी कक्षा में अध्ययनरत नौनिहालों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई गई। जल्द ही अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने का भरोसा दिलाया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की दरक रही छत की मरम्मत कर नौनिहालों पर मंडरा रहे खतरे को टालने की मांग उठाई। प्रधानाचार्य हेमा तिवारी ने बताया की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। इस दौरान वार्ड सदस्य किरन गोस्वामी, चंपा देवी, पूजा बिष्ट समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।
