🔳 विधायक की मौजूदगी में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
🔳 शराब की दुकान की प्रक्रिया पर रोक लगाने की उठाई मांग
🔳 शांत गांवों का माहौल बिगड़ने का जताया अंदेशा
🔳रातीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान से लोगों में उबाल
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित रातीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान का विरोध तेज हो गया है। पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने विधायक सरिता आर्या की मौजूदगी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंप शराब की दुकान की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई। शराब की दुकान से गांवों का माहौल खराब होने का अंदेशा जताया।
मंगलवार को विधायक सरिता आर्या की अगुवाई में बेतालघाट ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों व भाजपा मंडल गरमपानी से जुड़े कार्यकताओं ने जिला मुख्यालय नैनीताल पहुंचकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात की। डीएम को ज्ञापन सौंप बताया की रातीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान की प्रक्रिया से क्षेत्र के लोगों में गहरी नाराजगी है। दुकान खुलने से गांवों का माहौल बिगड़ते का अंदेशा जताया। बताया की शहीद संजय सिंह बिष्ट जीआइसी व आसपास तमाम विद्यालयों का माहौल भी खराब होगा। क्षेत्र से महज पांच किमी की दूरी पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम होने से श्रद्धालुओं में भी ग़लत संदेश जाएगा। जिलाधिकारी से तत्काल शराब की दुकान की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र भंडारी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।
