🔳 स्थानीय युवाओं ने पुलिस की मदद से घायल को पहुंचाया अस्पताल
🔳 प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
🔳 ओवरटेक के फेर में कार ने बाइक को भारी टक्कर
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में हुई दुर्घटना
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार युवक व कार चालक घायल हो गए। स्थानीय युवाओं ने पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
सोमवार को कपकोट निवासी गणेश कुमार अपनी बाइक यूके 02बी01543 से बागेश्वर की ओर रवाना हुआ। गणेश हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में पहुंचा ही था की विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही कार यूके 04 टीबी 8648 ने ओवरटेक के फेर में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक व कार की आमने सामने भिड़ंत से हाईवे पर हड़कंप मच गया। बाइक सवार युवक हाईवे पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव पंत व करन मनराल ने चौकी पुलिस की टीम की मदद से घायल युवक व कार चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया ‌गणेश को सिर में चोट होने से हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। चौकी पुलिस के राजेंद्र सती व धर्मेंद्र कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु करवाया।