🔳 बेतालघाट के तल्ली सेठी गांव में हुआ कार्यक्रम
🔳 ग्रामीणों को दी बच्चों की देखभाल को अहम जानकारियां
🔳 स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी भी की गई साझा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के तल्ली सेठी गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य किशोर कार्यक्रम के तहत हुए कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को उपहार बांटे गए। गांव के लोगों को बच्चों की देखभाल को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
रविवार को एएनएम सेंटर तल्ली सेठी में राष्ट्रीय मिशन योजना के तहत हुए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रताप गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने कहा की ग्राम पंचायत में ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों को कई अहम जानकारियां प्राप्त होती है। उन्होंने गांव में कार्यक्रम करवाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों से बचाव के तौर तरीके के साथ ही बच्चों की देखभाल व उनको स्वस्थ रखने की विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं भी साझा की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंयक गोस्वामी विजेता बने। डोली दूसरे व गंगा तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप उपहार भेंट किए गए। प्रतियोगिता में करीब पंद्रह से अधिक नौनिहालों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की बंसती रौतेला, रेखा जोशी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
