🔳 आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक हो रहे परेशान
🔳 वाहनों की धुलाई से स्टेट हाईवे को नुकसान का अंदेशा
🔳 धुलाई प्रतिबंधित किए जाने की उठी मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पातली क्षेत्र में सड़क पर वाहनों की धुलाई होने से जाम की समस्या सामने आने से आवाजाही करने वाले पर्यटक व यात्री परेशान हैं। वहीं वाहनों की धुलाई से स्टेट हाईवे को नुकसान का अंदेशा भी बढ़ गया है। लोगों ने वाहनों की धुलाई प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के जाम से कराहने के बाद अब स्टेट हाईवे पर भी जाम की समस्या आम हो गई है। स्टेट हाईवे पर पातली क्षेत्र जाम के रुप में पहचान बनाने लगा है। तल्ला पातली क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर वाहनों की धुलाई होने से जाम की समस्या बढ़ते ही जा रही है बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। पानी से स्टेट हाईवे के खराब होने का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है बावजूद लोक निर्माण विभाग अनदेखी पर आमादा है। भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री सुनील सिंह मेहरा व व्यापार मंडल अध्यक्ष खैरना गजेंद्र सिंह नेगी के अनुसार तल्ला पातली बाजार क्षेत्र में मालवाहक वाहनों के चालक गलत दिशा में वाहनों को पार्क कर वाहनों की धुलाई कर रहे हैं जिससे जाम की समस्या बढ़ते ही जा रही है वहीं स्टेट हाईवे को नुकसान भी पहुंचने का खतरा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बाजार क्षेत्र में वाहनों की धुलाई पर रोक लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।