🔳 राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का भी किया आह्वान
🔳 अटल उत्कृष्ट जीआइसी ढोकने को दो लाख व सौ कुर्सी मेज देने की घोषणा
🔳 भविष्य में भी हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
🔳 ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ ने की पांच सोलर लाइटें लगाने की घोषणा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विधायक सरिता आर्या ने एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स से राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक ने विद्यालयी विकास को दो लाख रुपये तथा सौ कुर्सी मेज उपलब्ध कराने की घोषणा की। ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार ने विद्यालय परिसर में पांच स्ट्रीट लाइटें स्थापित करने का भरोसा दिलाया।
विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एनसीसी कैडेट्स ने विधायक को गार्ड ऑफ ऑनर भेंट किया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने एनएसएस गीत के माध्यम से समाजसेवा तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की प्रतिबद्धता को प्रभावी रुप से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी आदि लोक गायन व लोक नृत्य की प्रस्तुति से ध्यान खिंचा। विधायक सरिता आर्या ने कहा की युवा ही देश का भविष्य है। युवाओं के प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। विद्यालय प्रबंधन से मिले मांग पत्र पर जल्द गंभीरता से कदम उठाने व समुचित बजट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। विधायक ने दो लाख रुपये व सौ कुर्सी मेज उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार ने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की सराहना की। भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिया विद्यालय परिसर में पांच सोलर लाइटें लगाने की घोषणा की। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख रणजीत सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तरुण कांडपाल, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष मनोज दानी, मदन सुयाल, मदन कैड़ा समेत तमाम शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।