🔳 विद्यालय के पूर्व छात्र रहे कर्नल व उनके लेफ्टिनेंट पुत्र का किया गया सम्मान
🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्यूडा में हुआ कार्यक्रम
🔳 अतिथियों ने सशस्त्र बलों में शामिल होने की दी जानकारी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्यूडा में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र रहे कर्नल केशर सिंह बिष्ट व उनके पुत्र लेफ्टिनेंट पीयूष को सम्मानित किया गया। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दे सशस्त्र बलों में शामिल होकर देशसेवा का आह्वान किया।
मंगलवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने विद्यालय के पूर्व छात्र रहे कर्नल कर्नल केशर सिंह व उनके पुत्र लेफ्टिनेंट पियूष का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। कर्नल केशर सिंह ने विद्यालय में बिताए पलों को साझा किया। विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। कुछ दिन पूर्व चेन्नई ओटीए से पासिंग आउट लेफ्टिनेंट पियूष ने विद्यार्थियों को सशस्त्र बलों में शामिल होने पर विस्तार से जानकारी साझा की। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अतिथियों के विद्यालय पहुंचने पर खुशी व्यक्त की। इस दौरान बलवंत सिंह गैड़ा, अनीता तिवारी, रेखा कनवाल, अपूर्व तिवारी, अमित कांडपाल, पूजा बिष्ट, मनीष शर्मा, बी लोहनी, इरशाद अंसारी, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।