🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 मंदिर प्रबंधन सदस्यों से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 डीएम व कमिश्नर से निर्माण कार्यों पर लिया फिडबैक
🔳 मल्टीस्टोरी पार्किंग, ध्यान केंद्र व अन्य कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
प्रदेश के मुख्य सचिव आंनद बर्धन ने कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध नीब करौरी आश्रम में मत्था टेक देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर समिति सदस्यों से कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। मुख्य सचिव ने आश्रम के आसपास किए जा रहे विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आंनद बर्धन ने जनपद के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत सुप्रसिद्ध नीब करौरी आश्रम में मत्था टेककर की। मुख्य सचिव के आश्रम पहुंचने पर आश्रम प्रबंधक प्रदीप साह व अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मुख्य सचिव ने मंदिर प्रबंधन सदस्यों से कई बिंदुओं पर चर्चा की। बाबा नीब करौरी की लीलाओं की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल व लोनिवि के अधिक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशत्तू के साथ आश्रम परिसर के समीप मल्टीस्टोरी पार्किंग, ध्यान केन्द्र समेत अन्य कार्यों का निरीक्षण कर फिडबैक लिया। सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। बाद में मुख्य सचिव नैनीताल को रवाना हो गए।
