🔳 घंटे भर तक यात्री व पर्यटकों ने किया परेशानी का सामना
🔳 कार चालक ने बस के चालक पर लगाया मारपीट का आरोप
🔳 स्थानीय लोगों ने बामुश्किल मामला करवाया शांत
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी बाजार क्षेत्र में कार व बस चालक के बीच हुई कहासुनी से हड़कंप मच गया। दोनों के बीच हुई तकरार से हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई। आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को खैरना चौकी भेजा। तब जाकर हाईवे पर यातायात सुचारु हुआ। चौकी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मंगलवार को बेतालघाट से हल्द्वानी की ओर जा रही केमू बस को कार सवार युवकों ने रोक लिया। युवकों ने आरोप लगाया की बस चालक ने सुबह के वक्त कार चालक से मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ने से स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। तकरार बढ़ने व दोनों वाहनों के हाईवे के बीचोंबीच खड़े होने से यातायात भी प्रभावित हो गया। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने से आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक भी परेशान हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को बामुश्किल समझाकर शांत करा खैरना चौकी भेजा। हाईवे से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु करवाया। चौकी पहुंचे दोनों पक्षों में समझौता हो गया।