🔳 समस्याओं के समाधान का भी दिलाया भरोसा
🔳 उत्पादन बढ़ाने व किसानों को रोजगार से जोड़ने पर दिया जोर
🔳 चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष ने किया चाय बागान व फैक्ट्री का निरीक्षण
🔳 मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का भी लिया जायजा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

दर्जा राज्यमंत्री व चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा ने चाय बागान घोड़ाखाल व मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। बोर्ड कर्मियों व श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
सोमवार को चार विकास बोर्ड उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा घोड़ाखाल स्थित चाय बागान पहुंचे। बोर्ड उपाध्यक्ष के पहुंचने पर बागान प्रबंधक नवीन चंद्र पांडे की अगुवाई में कर्मचारियों ने बोर्ड उपाध्यक्ष का स्वागत किया। बोर्ड उपाध्यक्ष ने प्रबंधक से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। चाय फैक्ट्री के संचालन व उत्पादन की जानकारी ली। विभिन्न दिशा निर्देश भी दिए। गांवों में संचालित नर्सरियों पर चर्चा की। कार्मिकों ने बोर्ड उपाध्यक्ष को कई समस्याएं भी गिनाई। बोर्ड उपाध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कहा की बोर्ड व कर्मचारियों के हितों में हर संभव कदम उठाए जाएंगे। चाय उत्पादन बढ़ाने व अधिक से अधिक किसानों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान फील्ड सहायक आन सिंह मेहरा, गोपाल अधिकारी, लिपिक कमलेश पाटनी, सुपरवाइजर लाल मणि आर्या, प्रयोगशाला सहायक दीपक जोशी, मदन सिंह, नरेंद्र सिंह, धीरेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे