🔳 कई बार बजट खर्च होने के बाद फिर सड़क बनी तलैया
🔳 आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चों सी व राहगीरों ने झेली परेशानी
🔳 स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳 व्यवस्था में सुधार किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से बेतालघाट व ताड़ीखेत ब्लॉक के दो दर्जन से भी अधिक गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मोटर मार्ग पर रात हुई बारिश से एक बार फिर जलभराव की स्थिति सामने आ गई। कई बार बजट खर्च होने के बावजूद समस्या का स्थाई समाधान न हो पाने से क्षेत्रवासियों ने गहरा रोष जताया। जलभराव होने से आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चे व राहगीरों ने दिनभर परेशानी का सामना किया।
बीती शाम तेज अंधड व बारिश ने कोसी घाटी में तमाम परेशानियां खड़ी कर डाली। कुछ घंटे तक हुई बारिश ने तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर विभागीय कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी। कुंजगढ पुल से कुछ कदम दूर एक बार फिर जलभराव की समस्या सामने आने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय सुनील सिंह मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत आदि ने आरोप लगाया की कई बार बजट खर्च किए जाने के बावजूद जलभराव की समस्या खत्म नहीं हो रही। विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठा गहरी नाराजगी भी जताई। व्यापारी विरेन्द्र सिंह बिष्ट, आंनद नेगी, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, गजेंद्र सिंह आदि ने समस्या का स्थाई समाधान किए जाने की मांग उठाई। चेताया की यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।