🔳 बाल बाल बची वाहन चालक की जिंदगी, वाहन क्षतिग्रस्त
🔳 पुलिस व एसडीआरएफ व अन्य वाहन चालकों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
🔳 कटर व लोडर मशीन की मदद से बामुश्किल हटाया जा सका पेड़
🔳 तीन घंटे तक हाईवे पर आवाजाही भी रही ठप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पिकअप वाहन पर चीड़ का विशालकाय पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची खैरना चौकी पुलिस व एसडीआरएफ छड़ा इकाई की टीम ने लोडर मशीन की मदद से पेड़ को वाहन से हटवाया। गनीमत रही की वाहन चालक बाल बाल बच गया और बड़ी अनहोनी टल गई। पेड़ गिरने से हाईवे पर तीन घंटे यातायात भी ठप रहा।
रामगढ़ ब्लॉक के कमोली, सुयालबाडी निवासी भूपाल सिंह रौतेला बीती शाम पिकअप वाहन यूके 04 सीसी 3055 में निर्माण सामग्री लाद हल्द्वानी से सुयालबाड़ी क्षेत्र की ओर रवाना हुआ। तेज आंधी तूफान के कारण वह रास्ते में रुक गया। मध्य रात्रि तकरीबन दो बजे के आसपास वह हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में पहुंचा ही था की तभी चीड़ का विशालकाय पेड़ वाहन के पिछ्ले हिस्से में आ गिरा। वाहन पर पेड़ गिरते ही पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। खनन फानन में वाहन के अंदर फंसे चालक को सकुशल बाहर निकाला गया। गनीमत रही की बड़ी अनहोनी टल गई। वाहन पर पेड़ गीरने से हाईवे पर यातायात भी ठप हो गया। सूचना पर खैरना पुलिस व एसडीआरएफ छड़ा इकाई के जवान मौके पर पहुंचे। लोडर मशीन को भी बुलवाया गया। कटर मशीन की मदद से विशालकाय पेड़ को काटकर अलग करने के बाद हाईवे पर सुबह पांच बजे के आसपास यातायात सुचारु किया जा सका। इस दौरान एसआई रमेश पंत, एसडीआरएफ एसआई पुष्कर जीना, राजेंद्र सती, दर्शन चौधरी, जगदीश धामी, अमित टम्टा, गणेश मेहरा, चतुर सिंह आदि मौजूद रहे।