🔳 कोसी घाटी में हर्षोल्लास से मनाया गया फूलदेई लोकपर्व
🔳 बच्चों ने देहली पूजन कर की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना
🔳 उपहार पाकर खुशी से झूम उठे नौनिहाल
🔳 मंदिरों में भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
कोसी घाटी में लोकपर्व के रुप में मनाया जाने वाला फूलदेई त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नौनिहालों ने घर घर जाकर देहली पूजन कर सुख, शांति व समृद्धि को आर्शीवचन दिए। लोगों ने बच्चों को उपहार भेंट किए। उपहार मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मंदिरों में भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
रविवार को फूलदेई पर्व पर बच्चों ने घर में विधी विधान से पूजा अर्चना कर गांवों में घर घर जाकर देहली पूजन किया। छोटे छोटे बच्चों के हाथ में फूलों से सजी थाली ने सबका ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने फूल देई छम्मा देई………. देली द्वार भर भकार…..… यो धैई कै बारंबार नमस्कार………। गायन कर लोगों के परिवार की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। लोगों ने देहली पूजन के बाद पंरपरा के अनुसार बच्चों को सुंदर सुंदर उपहार भी भेंट किए। उपहार पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। कई लोगों ने बच्चों को मिष्ठान भी खिलाएं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के विश्राम गृह पहुंचने पर कर्मचारियों ने बच्चों का विशेष स्वागत किया। खैरना, गरमपानी, छड़ा, रातीघाट, बेतालघाट, सुयालबाड़ी, सिल्टोना, बारगल, कफूल्टा, लोहाली, चमड़ियां, रामगाढ़ समेत तमाम गांवों में फूलदेई पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांवों में स्थित मंदिरों में भजन कीर्तनों के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
