🔳 निर्माण कार्यों में लेटलतीफी पर जताई नाराजगी
🔳 दो वर्ष पूर्व भूमि चिन्हित होने के बावजूद आज तक नहीं बन सका पंप
🔳 क्षेत्रवासियों ने भी जल्द संचालन पर दिया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पैट्रोल पंप का निर्माण कार्यो में लेटलतीफी पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों व स्थानीय लोगो ने गहरी नाराजगी जताई है। पैट्रोल पंप निर्माण का कार्य बेहद धीमी गति से किए जाने का आरोप लगा जल्द कार्य पूरा कर संचालन शुरु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
गरमपानी क्षेत्र में प्रस्तावित पेट्रोल पंप निर्माण कार्य कछुवा गति से क्षेत्रवासियों का पारा चढ़ने लगा है। लगभग 68 लाख रुपये की लागत से तीन महीने पहले कार्य शुरु होने के बावजूद अब तक कई कार्य अधूरे रहने तथा प्रस्तावित पैट्रोल पंप की भूमि पर मिट्टी का ढेर लगे होने पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने भी गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की दो वर्ष पूर्व जमीन चिह्नित होने के बावजूद अब तक पैट्रोल पंप का संचालन नहीं किया जा सका है। निर्माण कार्य शुरु होने से संचालन की उम्मीद जगी थी पर अब निर्माण कार्य ही पूरे नहीं किए जा रहे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह, मनीष तिवारी, देवेश कांडपाल, गोधन सिंह, फिरोज अहमद, सुनील सिंह मेहरा आदि ने जल्द पैट्रोल पंप निर्माण कार्य पूरे कर संचालन शुरु किए जाने की मांग उठाई है ताकि स्थानीय लोगों के साथ ही हाईवे पर आवाजाही करने वाले पर्यटकों व वाहन चालकों को लाभ मिल सके।
