🔳 विशेष अभियान चलाकर किए गए पंद्रह बाईक सवारों के चालान
🔳 खैरना पुलिस के एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर दस लोगों पर कार्रवाई
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वाले बाइक सवारों को पुलिस ने रडार पर ले लिया है। खैरना चौकी पुलिस ने हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान किए। आसपास के बाजार क्षेत्र में निरीक्षण कर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी शिकंजा कसा। पुलिस के एकाएक सख्त रुख अपनाने से लोगों में हड़कंप मच गया।
रविवार को खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत की अगुवाई में पुलिस टीम ने हाईवे पर छड़ा क्षेत्र के समीप तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वाले बाइकर्स के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बाइकों की रफ्तार के साथ ही रेट्रो साइलेंसर, हाॅर्न आदि की भी जांच की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन पाए जाने पर पंद्रह बाइकर्स का चालान कर साढ़े सत्रह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। बाइकर्स को नियमों का पालन करने तथा तेज रफ्तार बाइक ने दौड़ाने की अपील की गई। चैकिंग अभियान के बाद पुलिस टीम ने गरमपानी, खैरना, छड़ा, लोहाली, चमड़ियां आदि बाजार क्षेत्र में निरीक्षण कर दस लोगों पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर चालानी कार्रवाई कर पच्चीस सौ रुपये जुर्माना लगाया। चेताया की व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।