= भजन कीर्तनो का दौर लगातार जारी
= मंदिरों में भी लग रहा था भक्तो का तांता

(((विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/अंकित सुयाल की रिपोर्ट)))

नवरात्रि पर घर-घर भजन कीर्तनो की धूम मची हुई है। वहीं मंदिरों में भी भक्तों का जमावड़ा लग रहा है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।
घर-घर माता के जयकारों से गूंज रहे हैं। क्षेत्रवासी अपने-अपने घरों में भजन कीर्तनो का आयोजन करा रहे हैं। आसपास के लोग भजन कीर्तनो में जुटे हुए हैं बाद में प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है। बाजार क्षेत्र में स्थित मां शांति देवी, दुर्गा माता, सालडी़ माता, कालिका मंदिर आदि में भक्तों का खूब जमावड़ा लग रहा है। भक्त सपरिवार मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना में जुटे हुए हैं। सुख शांति के साथ ही कोरोना के खात्मे को प्रार्थना की जा रही है।

error: Content is protected !!