🔳 रोमांचक मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीम को दी शिकस्त
🔳 विजेता व उपविजेता टीम को सौंपी गई चमचमाती ट्रॉफी
🔳 आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे मटीला क्षेत्र में क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला मटीला क्रिकेटर्स ने प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई। फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाने पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
क्रिकेट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भरत मेहरा व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री बिशन सिंह जंतवाल ने किया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया। आयोजन समिति सदस्यों को भी शानदार चैम्पियनशिप के आयोजन भी बधाई दी। फाइनल मुकाबला आरएम इलेवन रैखलधार व मटीला क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले खेलते हुए रैखलधार की टीम ने निर्धारित ओवरों में 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मटीला क्रिकेटर्स की टीम ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चौदहवें ओवर में विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह, समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, तारा सिंह परिहार, बालम सिंह करायत, हेम बिष्ट समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
