= मंदिरों में सुबह से ही उमडा़ श्रद्धालुओं का सैलाब
= मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
= भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय

(((विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))

नवरात्र शुरू होने के साथ ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर भी शुरू हो गया है। पहले दिन ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना की।
क्षेत्र के शांति देवी मंदिर, सालड़ी माता, मां दुर्गा तथा कालिका मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ भाड़ रही। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर मंदिरों में पूजा अर्चना की। नवरात्र के पहले दिन जगह-जगह मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश से कोरोना के खात्मे को प्रार्थना की। प्रसाद वितरण भी हुआ।

error: Content is protected !!