🔳 संयोजक, सहसंयोजक व कोषाध्यक्ष के पद पर सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
🔳 हिंदू सम्मेलन के जरिए लोगों को किया जाएगा जागरुक
🔳 सरस्वती शिशु मंदिर गरमपानी में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर गरमपानी में हुए कार्यक्रम में मंडल स्तरीय कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने हिंदू धर्म के विषय पर विस्तार से व्याखान दिया। कहा की जल्द ही गरमपानी, सुयालबाड़ी, रातीघाट व सिमलखा में जल्द ही संयोजक, सहसंयोजक व कोषाध्यक्ष के पद पर तैनाती की जाएगी।
रविवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश जोशी व हेम आर्या ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रमो की रुपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कई बिंदुओं पर जानकारी साझा की। बताया की मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में लोगों को हिंदू धर्म के प्रति जागरुक किया जाएगा। गरमपानी के चार मंडलों में गरमपानी, रातीघाट, सुयालबाड़ी व सिमलखा के संयोजक, सहसंयोजक व कोषाध्यक्ष की नियुक्ति कर आठ फरवरी से आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की जाएगी। आगामी दिनों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया गया। इस दौरान बाल विद्यार्थी प्रमुख मनोहर, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख दिनेश पांडे, चंद्रशेखर, कुंदन सिंह जीना, नरेंद्र, महिपाल, डिकर, प्रेम कुमार, दीपक, दीपक पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, उमेश जलाल, रमेश सुयाल, विनोद जलाल, हीरा सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सिंह, कमल बधानी, मनोज कुमार, दिनेश फुलारा, ललित दानी आदि मौजूद रहे।
