🔳 लोहाली ग्राम पंचायत में लगा विशेष शिविर
🔳 पूलम के चार सौ पौधों का किया गया वितरण
🔳 विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का भी किया गया आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तत्वावधान में बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में लगे शिविर में किसानों को शीतकालीन फल पौध वितरित किए गए। पौधों में लगने वाली बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए। विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया।
शनिवार को लोहाली गांव में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट व उद्यान प्रभारी अजय जोशी ने संयुक्त रुप से किया। ग्राम प्रधान ने गांव में शिविर लगाए जाने पर संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया। कहा की ऐसे शिविरों से किसान लाभान्वित होते हैं। उद्यान प्रभारी ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बताया की शीतकालीन फल पौधों के वितरण के बाद किसानों को किवी व अन्य फलदार पौधों का भी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गांव के किसानों को पुलम के लगभग चार सौ पौधे वितरित किए गए। किसानों को पौधों की देखभाल व बिमारियों से बचाने के तौर तरीके भी बताए गए। इस दौरान त्रिभुवन सिंह बिष्ट, गौरव जलाल, पूरन बिष्ट, हयात रावत, राजेन्द्र रावत, जीवन मेहरा, नरेश जलाल, जीतू नेगी, ललित नेगी, सुरेन्द्र बिष्ट, खुशाल मेहरा, ललित जलाल, श्याम बिष्ट, भरत भट्ट, नन्दन प्रसाद, बसंती देवी, गोधन नेगी, गौरा रावत, धना बिष्ट, शांति बिष्ट, हेमा बिष्ट, पुष्पा जलाल, पूनम बिष्ट, रिया मेहरा, सरिता नेगी, बीना देवी, मनीषा अधिकारी, मंजू मेहरा, मुन्नी देवी, तनूजा मेहरा समेत तमाम किसान मौजूद रहे।