🔳 कफूडा व अल्मोड़ा को रोमांचक मुकाबले में दी शिकस्त
🔳 फाइनल में नथुआखान व्यापार मंडल से होगी भिड़त
🔳 दीपक व सूरज बने प्लेयर ऑफ द मैच
🔳 रोमांचक मुकाबलों का लुफ्त उठाने पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
स्व. गीता देवी मेमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप के तहत खेले गए मुकाबलों में मौना कमेटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मैच जीतकर फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। पहला मुकाबला कफ़ूड़ा व लोधिया के बीच खेला गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला कफ़ूड़ा व मौना कमेटी के बीच हुआ। इसके बाद तीसरा और अहम सेमीफाइनल मुकाबला अल्मोड़ा व मौना कमेटी के बीच खेला गया। जिसमें मौना कमेटी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में कफ़ूड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 94 रन बनाए। कफ़ूड़ा की ओर से सुंदर ने 21 गेंदों में 26, सावंत ने नाबाद 18 व मन्नू ने 13 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मौना के सुनील और विकाश ने 3-3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौना कमेटी की टीम ने मात्र 7.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 100 रन बना लिए। दीपक ने ताबड़तोड़ 18 गेंदों में 4, शैंटी ने नाबाद 27 व गोपाल ने 12 रन बनाए। दीपक प्लेयर ऑफ द मैच दीपक रहे। दूसरे मैच में अल्मोड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.3 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अल्मोड़ा की ओर से सूरज ने विस्फोटक 25 गेंदों में 56 रन, अरविंद ने 23 व कमलेश ने 9 रन बनाए। मौना कमेटी की ओर से सचिन और सुनील ने 3-3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौना कमेटी की टीम ने 12.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 118 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुजल ने 37, सौरव ने नाबाद 29 व दीपक ने 22 रन का योगदान दिया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अल्मोड़ा टीम के सूरज रहे, जिन्होंने 56 रन की शानदार पारी खेली, एक ओवर में 3 विकेट लिए और एक रनआउट भी किया। मौना कमेटी ने यह मुकाबला 3 विकेट से जीता। फाइनल मुकाबला नथुवाखान व्यापार मंडल व मौना कमेटी के बीच खेला जाएगा।
