🔳 बैठक कर दिया संगठनात्मक मजबूती पर जोर
🔳 आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान
🔳 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभ दिलाने पर भी दिया जोर
🔳 बेतालघाट व गरमपानी में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने बेतालघाट व गरमपानी का दौरा कर संगठन की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने की अपील की।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकताओं ने भी जोरदार स्वागत किया।
रविवार को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट के बेतालघाट पहुंचने पर सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में हुए कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। पूर्व जिला मंत्री तारा भंडारी ने कहा की चंदन को जिलाध्यक्ष की कमान मिलने से युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के संगठन के प्रति समर्पण व कार्य करने की शैली का लाभ निश्चित रुप से पार्टी को मिलेगा। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बोहरा ने कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर संगठन की मजबूती को जुटने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने संगठन के कार्यों की समीक्षा कर फिडबैक लिया। आगामी विधानसभा चुनावों में जनपद की सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाकर पार्टी को मजबूत करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज पडलिया ने किया। इस दौरान जगदीश नाथ, आंनद सिंह रावत, नंदी खुल्बे, सोहित बेलवाल, महेंद्र जैडा, रंजीत रावत, कैलाश पंत, जानकी लोहिया, चंपा जलाल, जगत बिष्ट, ललित बोहरा, दयाल दरमाल, नंदन सिंह, राजेंद्र रावत, अमित आदि मौजूद रहे। इधर गरमपानी में केएमवीएन के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। यहां मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, बालम पिनारी, जगमोहन जीना, मनोज भंडारी, त्रिभुवन सिंह, मदन मेहरा, दीवान सिंह, रमेश सिंह, योगेश ढौंडियाल आदि जुटे रहे।
