🔳 ओवरलोडिंग की मार से बदहाल हालत में पहुंचा मोटर मार्ग
🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए ग्रामीण
🔳 डंपरों में तय क्षमता से अधिक उपखनिज मिलने पर भी होगी कार्रवाई
🔳 अभियान की शुरुआत को प्रशासन ने शुरु की तैयारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से तमाम गांवों को जोड़ने वाले अमेल सेठी मोटर मार्ग को ओवरलोडिंग की मार से बचाने को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। उपजिलाधिकारी के अनुसार जल्द ही अभियान चलाकर ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसा जाएगा। उपखनिज पट्टों से वाहनों में क्षमता से अधिक उपखनिज लादने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अमेल सेठी मोटर मार्ग पर क्षमता से अधिक उपखनिज लेकर दौड़ रहे कई टन वजनी डंपरों से सड़क को पहुंच रहे नुकसान का मामला तूल पकड़ गया है। लोक निर्माण विभाग के सड़क की मरम्मत को लगातार बजट खर्च करने के बावजूद मोटर मार्ग के जगह जगह क्षतिग्रस्त होने तथा आवाजाही खतरनाक होने से अब श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने नियमों का उल्लघंन पर शिंकजा कसने की तैयारी कर ली है। क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टों से डंपरों में तय क्षमता से अधिक भरे जा रहे उपखनिज लेकर महत्वपूर्ण मोटर मार्ग पर दौड़ रहे वाहनों से मोटर मार्ग कई जगह ध्वस्त होने के कगार पर भी पहुंच गया है। गांवों को आवाजाही करने वाले ग्रामीण भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं बावजूद जिम्मेदारों की अनदेखी से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने तथा उपखनिज पट्टों से मनमाने ढंग से भरे जा रहे उपखनिज पर सख्ती से रोक लगाने को तहसील प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार ओवरलोडिंग रोकने को जल्द अभियान चलाया जाएगा। डंपरों में क्षमता से अधिक उपखनिज लादने पर भी कार्रवाई की जाएगी। अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।